90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का नगड़ी प्रखण्ड अंतर्गत बालालौंग क्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 10.06.2026 को नगड़ी प्रखण्ड के बालालौंग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी पंकज कुमार, फुलकुमारी देवी, रीता महली, अमित बड़ाईक एवं ग्रामीणों में उगन देवी, पेरो देवी, लिलावती देवी, संगीता देवी, बेबी देवी, सुप्रिया देवी, सुगिया देवी, सुवती देवी, मधुरी देवी, किरण देवी, सीता देवी, रानी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डालसा रांची के पीएलवी पंकज कुमार ने नालसा और झालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। फुलकुमारी देवी लोक आदालत तथा मध्यस्थता पर फोकस की ओर लोगों को अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराने की सलाह दी। रीता महली ने बाल विवाह, बाल श्रम और डायन बिसाही पर लोगों को जानकारी दी वही अमित बड़ाई पीड़ित मुआवजा व मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किये।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने लोगों को आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में विधिक सेवा से संबंधित लिफलेट व पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
