रांची: आज दिनांक 24.06.2026 को रांची के बहु बाजार चैक, चुटिया रंाची में डालसा रांची के टीम के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि, माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर पीएलवी रजनी कुमारी, संगीता देवी, मानव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों को माननीय नालसा तथा झालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारी में जानकारी दी। पीएलवी मानव कुमार सिंह ने स्थायी लोक अदालत पर फोकस किये और कहा कि जन-उपयोगिता सेवाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत में किया जा सकता है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में बताया और कहा कि पीएलवी राज्य के सभी अस्पतालों व स्कूलों में नियुक्त है, जहां आप आवेदन दे सकते है और राज्य सरकार से मिलनेवाली सुविधों का लाभ प्राप्त कर सकते है। पीएलवी संगीता देवी ने लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, विधवा पेंषन एवं वृद्धा पेंषन इत्यादि के बारे में जानकारी दी वहीं पीएलवी रजनी कुमारी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदलत की जानकारी दी। यह भी ज्ञात हो कि पीएलवी मानव कुमार सिंह ने डाॅन योजना पर भी फोकस किये और कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही उद्देष्य है।
