Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार
झारखंड

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार

avnpostBy avnpostJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । राजधानी रांची के पॉश इलाके हरमू हाउसिंग कॉलोनी में किराए के मकान से संचालित कथित सेक्स रैकेट का अरगोड़ा पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रैकेट के संचालन में संलिप्त मुख्य आरोपित को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को हरमू क्षेत्र में किराए के मकान में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, महिला मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल था।
पुलिस टीम ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित संदिग्ध मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मकान से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मकान पांकी निवासी एक व्यक्ति का है, जिसे किराए पर लेकर एक अन्य व्यक्ति कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि पश्चिम बंगाल से युवतियों को बुलाकर इस अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस ने छापेमारी के बाद मकान को सील कर दिया है और गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और संभावित मानव तस्करी के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी और अवैध देह व्यापार से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.