Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, सरफराज अहमद बने मुख्य कोच
स्पोर्ट्स

बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, सरफराज अहमद बने मुख्य कोच

avnpostBy avnpostApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे के लिए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान की सीनियर पुरुष टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सरफराज ने अंडर-19 टीम के साथ मेंटर-मैनेजर के रूप में एशिया कप जीत दिलाई थी।

टीम के साथ पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर शान मसूद के पास रहेगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी।

पाकिस्तान टीम में चार नए खिलाड़ियों—अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अजान अवैस और मोहम्मद गाजी घोरी को पहली बार मौका दिया गया है।

टीम के पांच खिलाड़ी—अजान अवैस, इमाम-उल-हक, मोहम्मद गाजी घोरी, नोमान अली और साजिद खान इस समय लाहौर में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा हैं।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई तक ढाका में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट में आयोजित होगा।
पाकिस्तानी टीम 27 अप्रैल को कराची में इकट्ठा होगी, जहां एक मई तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इसके बाद टीम 2 मई को बांग्लादेश रवाना होगी। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में व्यस्त खिलाड़ी अपनी टीम के अभियान खत्म होने के बाद शिविर से जुड़ेंगे, जबकि फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी 3 मई के बाद टीम से जुड़ेंगे।

पाकिस्तान टेस्ट टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.