Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»उत्‍तराखंड प्रीमियर लीग में ऋषिकेश फाल्कन्स 27 सितंबर को टिहरी टाइटन्स से भिड़ेगी
स्पोर्ट्स

उत्‍तराखंड प्रीमियर लीग में ऋषिकेश फाल्कन्स 27 सितंबर को टिहरी टाइटन्स से भिड़ेगी

avnpostBy avnpostSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

ऋषिकेश। ऋषिकेश फाल्कन्स की टीम 27 सितंबर से उत्‍तराखंड प्रीमियर लीग के सीज़न 2 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दिन वह दूसरे मुकाबले में टिहरी टाइटन्स से भिड़ेगी। सभी मुकाबले देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

हाल ही में प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए टीम में जगदीश सुचित को आइकन खिलाड़ी के रूप में चुनने वाली ऋषिकेश फाल्कन्स फिलहाल काफी सशक्त नजर आ रही है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग में महिला मुकाबलों की शुरुआत 23 सितंबर से की जाएगी, जबकि पुरुष मुकाबले 27 सितंबर से शुरू होंगे। अपने शुरुआती मैच के बाद ऋषिकेश फाल्कन्स 28 सितंबर को नैनीताल टाइगर्स से भिड़ेंगे और फिर 29 सितंबर को प्राइम-टाइम मुकाबले में हरिद्वार एल्मास का सामना करेंगे। इसके बाद टीम 30 सितंबर को दूधिया रोशनी के बीच मौजूदा चैंपियन यूएसएन इंडियंस से भिड़ेगी। टीम अपने अंतिम दो लीग मैच 3 और 4 अक्टूबर को क्रमशः देहरादून वॉरियर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन्स के खिलाफ खेलेगी।

ऋषिकेश फाल्कन्स के बारे में टीम के मालिक देव केसरीवानी ने कहा कि, “हमें पूरा विश्वास है कि ऋषिकेश फाल्कन्स शानदार क्रिकेट खेलेंगे और ऋषिकेश सहित सभी प्रशंसकों को गर्व महसूस कराएंगे। टीम पूरी से तैयार है और हम अपने पहले ही मैच से अच्छा क्रिकेट दिखाने के लिए उत्सुक हैं।”

ऋषिकेश फाल्कन्स की टीम

जगदीशा सुचित (आइकन) (ऑलराउंडर), सनी कश्यप (ऑलराउंडर), अखिल सिंह रावत (विकेटकीपर), जगमोहन नागरकोटी (गेंदबाज), निखिल पुंडीर (ऑलराउंडर), एलेन चेतन (बल्लेबाज), लक्षय रायचंदानी (बल्लेबाज), रियंश रावत (गेंदबाज), अभिषेक भरतवाल (बल्लेबाज), पूर्वांश ध्रुव (बल्लेबाज), जसकरण सिंह (ऑलराउंडर), हार्दिक चौधरी (गेंदबाज), आश्मन गुलाटी (बल्लेबाज), आर्यन गर्ग (गेंदबाज), क्षितिज नेगी (बल्लेबाज), राहुल (ऑलराउंडर), यश वैष्णव (बल्लेबाज), गोपाल सिंह (बल्लेबाज), शिखर बल्यान (बल्लेबाज), मनु कुमार (बल्लेबाज), युवराज चौहान (ऑलराउंडर)।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

Vaje Admiral Online : Opredelitev in opis funkcionalnosti igre na spletu.

August 4, 2026

रांची में आज निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस

August 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.