बुढ़मू, 16 नवम्बर: सारले पंचायत के कोठा मैदान में आगामी 25 नवंबर से शुरू होने जा रही पांच दिवसीय “बुढ़मू फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी 2025” के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विनोद मुंडा ने की, जबकि संचालन मास्टर रामेश्वर महतो द्वारा किया गया।बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। समिति सदस्यों ने पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल सुविधा को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। साथ ही आयोजन स्थल के आसपास नशा करने और नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुढ़मू थाना के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि प्रतियोगिता में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।पांच दिवसीय इस नॉकआउट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। विजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि उपविजेता टीम को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 21 हजार रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक टीमें संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 9934652466 या 7909080211 पर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।फुटबॉल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति में अध्यक्ष पद पर रामेश्वर पाहन, सचिव सोनालाल महतो, कोषाध्यक्ष मनोज महतो, मुख्य संरक्षक राम कुमार दीपक, संरक्षक प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य रामजीत गंझू, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, सनोज यादव, विनोद मुंडा, गोपी मुंडा, मोहन जायसवाल, रत्नप्रकाश सिंह, प्रकाश यादव, रामेश्वर गोप, मदन प्रसाद महतो, तस्लीम अंसारी, सोनालाल महतो, पवन महतो, अजय लोहरा, शिवनंदन मुंडा, राजीव रंजन व बुढ़मू थाना प्रभारी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
