Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
झारखंड

झारखंड में 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

avnpostBy avnpostJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 20 जून तक गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ गरज-चमक और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। विभाग ने विशेष रूप से किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में कोडरमा जिले के तिलैया डीवीसी क्षेत्र में सर्वाधिक 46.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची के कांके में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में 12 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। मानसून के आगमन के बाद से रांची सहित राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे तापमान में आंशिक गिरावट आई है, लेकिन कई क्षेत्रों में उमस की स्थिति बनी हुई है। रविवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे तथा मध्यम गति से हवाएं चलती रहीं। इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होता रहा। मौसम में नमी बढ़ने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही।
रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.