Ranchi: एक मई से रांची के खेल गाँव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय सेना के जवान भी भाग ले रहे हैं भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है साथ ही सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है 17 सदस्यों वाली यह टीम हेड कोच भारत भूषण के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी सभी खिलाड़ी अपने आयु वर्ग एवं वज़न वर्ग के अनुसार अलग अलग स्पर्धाओं में भाग लेंगे भारतीय सेना टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एक मई को गुवाहाटी से रांची से पहुंचेंगे l
कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमिश्नर के चेयरमैन सह प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक रेंशी सुनील किस्पोट्टा में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के स्तर को बढ़ाने का प्रयास हमेशा किया जाता रहा है यह पहली बार है कि भारतीय सेना के जवान ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड आ रहे हैं इनके अलावा सीमा सुरक्षा बल SSB और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ITBP के खिलाड़ियों के भी भाग लेने की संभावनाएं हैं भारतीय सेना के जवानों को इस प्रतियोगिता में शामिल करना हमारे लिए भी सम्मान की बात है देश के जवानों की इस प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतियोगिता का स्तर और बढ़ेगा l
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष सह कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा जी भी राँची आ रहे हैं जिससे इस प्रतियोगिता की गरिमा और बढ़ेगी l इनकी उपस्थिति में पूरी प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन एवं एशियन कराटे फेडरेशन के जज और रैफरी इस प्रतियोगिता का संचालन करेंगे
भारतीय सेना टीम में भारत भूषण (मुख्य कोच) लालछन दामा (पी कंडीशनर) केतन सिंह थापा सुंदर सुनारी आयुष यादव मनीष रजत कश्यप नईम खान अक्षय कुमार अरविन्दर सिंह नवीन कुमार टी.एच. रविकांत सिंह दीपक वर्मा एम. दिनेश मुकुल शर्मा
मोहन एवं विशाल आदि शामिल है.
