Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, फाइनल 6 फरवरी को हरारे में
स्पोर्ट्स

आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, फाइनल 6 फरवरी को हरारे में

avnpostBy avnpostNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। इस बार 16 टीमें कुल 41 मैचों में खिताब के लिए भिड़ेंगी। फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि तंजानिया पहली बार अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेगा और अपने पदार्पण मैच में उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा। सभी वार्म-अप मैच 9 से 14 जनवरी के बीच खेले जाएंगे।
उद्घाटन दिवस के मुकाबले (15 जनवरी)
भारत बनाम अमेरिका – क्वीन्‍स स्पोर्ट्स क्लब
जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड – ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब
तंजानिया बनाम वेस्ट इंडीज – एचपी ओवल, नामीबिया
टूर्नामेंट प्रारूप
टूर्नामेंट में चार-चार टीमों के चार ग्रुप होंगे। इसके बाद सुपर सिक्स चरण, फिर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा।
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 16 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ विंडहोक में खेलेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक भिड़ंत 17 जनवरी को बुलावायो में होगी।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह टूर्नामेंट हमेशा से भविष्य के सितारों को दुनिया के सामने लाने का मंच रहा है। ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और शुभमन गिल जैसे कई दिग्गज इसी प्रतियोगिता से निखरे हैं। उन्होंने कहा कि 2026 संस्करण युवा खिलाड़ियों के लिए अपने सपनों को उड़ान देने का बड़ा मौका है। साथ ही उन्होंने तंजानिया का पहली बार स्वागत भी किया।
वार्म-अप मैच (9 से 14 जनवरी)
भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज आदि टीमें विभिन्न स्थलों पर अभ्यास मुकाबले खेलेंगी। सभी मैच सुबह 09:30 बजे से शुरू होंगे।
मुख्य टूर्नामेंट मैच (15 जनवरी से 7 फरवरी)
15 जनवरी से 31 जनवरी तक ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स मुकाबले खेले जाएंगे।
3 और 4 फरवरी को सेमीफाइनल होंगे, जिसके लिए 5 फरवरी रिजर्व डे रखा गया है।
फाइनल 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जबकि 7 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.