चान्हो : चान्हो प्रखंड अंतर्गत सोंस गांव में गोविंद अलॉयज लिमिटेड बाराबंकी की ओर से दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच गोविंद मिट आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक किसानों, वेटनरी प्रैक्टिशनर, पशुपालकों फीड डीलरो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गुणवत्ता पूर्ण तरीके से दुग्ध उत्पादन कर के लाभ उठाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादक किसानों को गुणवत्तापूर्ण मात्रा में अच्छी दुग्ध उत्पादन करने , गाय, भैंस,के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने , दूध में एनएसएफ की मात्रा बढ़ाने, व वर्ष में एक बच्चा सुनिश्चित करने, इस परिचर्चा में पशुओं को बीमारी से बचाव करने, दूग्ध उत्पादन में वृद्धि करने, वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उपर जोर दिया गया। इस अवसर पर सत प्रतिशत यूरिया रहित पशु आहार गोबिंद ग्वाला 21,और गोबिंद ग्वाला 24गोल्ड के इस्तेमाल करने के लिए किसानों को जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम की आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
