चतरा डॉ फहीम अहमद
*सूबे के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता आज एक दिवसीय दौरे पर चतरा विधानसभा क्षेत्र के कान्हाचट्टी प्रखण्ड पहुँचे। इस दौरान श्री भोगता प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम पुरनी हेसाग़ खेल मैदान में तूफ़ान क्लब बेलाटांड चिरिदींरी फुटबॉल टूर्नामेंट के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का फीता काटकर एवं फुटबॉल का किक मारकर समापन किया। इसके पश्चात सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। शुभारंभ मैच गड़िया बनाम लारालुटूदाग के बीच खेला गया। मैच समाप्ति के उपरांत श्री भोगता जी ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड और पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। खिलाड़ियों को खेल ईमानदारी और मेहनत से खेलना चाहिए। समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे उसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से निखारने की जरूरत है। आज ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी अपने खेल के बदौलत देश विदेश में नाम रौशन कर रहे हैं। बुलंदियों को छू रहे हैं।*
*उक्त मैच में राजद वरिष्ठ नेता नंदकिशोर सिंह अतीक मंसूरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश दांगी,जिला उपाध्यक्ष मो.सोनू खान,शंकर सिंह,प्रखंड अध्यक्ष मो.शेरशाह प्रखंड महासचिव राजेश दास समाजसेवी सोनू सिंह,राकेश सिंह,उपाध्यक्ष,श्यामदेव यादव, प्रकाश यादव,सोनू केशरी,फुटबॉल क्लब अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, सचिव भोला सिंह,कुंदन कुमार सिंह, राजदीप सिंह अमित कुमार नीलेश कुमार, राहुल कुमार, समेत कई गणमान्य मौजूद थे*
