Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2026 में लगातार हार से निराश केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-“मुश्किल दिनों को अपनाना होगा
स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026 में लगातार हार से निराश केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-“मुश्किल दिनों को अपनाना होगा

avnpostBy avnpostApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की खराब फॉर्म जारी है। टीम अपने शुरुआती छह मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। टीम को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के 180 रन बनाने के बावजूद 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की स्थिति पर खुलकर बात करते हुए खिलाड़ियों से सकारात्मक बने रहने और कठिन समय को स्वीकार करने की अपील की है। मैच के बाद रहाणे ने कहा कि टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला इस सोच के साथ लिया था कि बल्लेबाज खुलकर खेल सकें। उन्होंने कहा, “हम बतौर बल्लेबाजी टीम इस विकेट पर 200 रन का लक्ष्य सोच रहे थे, जो चुनौतीपूर्ण होता।
हालांकि, उन्होंने कैमरन ग्रीन की पारी की जमकर तारीफ की। रहाणे ने कहा, “कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी की। आप विकेट गंवा सकते हैं, लेकिन हम 180 रन तक पहुंचे, उसमें उनका बड़ा योगदान रहा।
लगातार हार के बावजूद रहाणे ने टीम को सकारात्मक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में आपको कठिन दिनों को भी अपनाना पड़ता है। सिर ऊंचा रखें, हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। हमारे लिए जरूरी है कि हम सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरें और खुलकर खेलें।
गेंदबाजी को लेकर रहाणे ने साफ तौर पर माना कि पावरप्ले में टीम की कमजोरी सामने आई है। उन्होंने कहा, “सच यह है कि पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी अनुभवहीन हैं। लेकिन वे पूरी कोशिश कर रहे हैं, विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, भले ही अभी सफलता नहीं मिल रही।
उन्होंने अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे गेंदबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। रहाणे ने यह भी बताया कि कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर सके क्योंकि उन्हें ऐंठन (क्रैम्प्स) की समस्या थी।
कप्तान ने अंत में कहा, “जब आप लगातार हारते हैं तो नकारात्मक सोच आना आसान होता है, लेकिन मैं टीम पर गर्व करता हूं। हमें एक-एक मैच पर ध्यान देना है और हर दिन बेहतर बनने की कोशिश करनी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को अब ज्यादा समय नहीं मिलेगा, क्योंकि टीम को अगले 48 घंटों के भीतर अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरना है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.