रांची: त्योहारों के मौसम में झारखंड की हर गली, बाजार और आसपास के इलाके पूरी तरह रौशन हो रहे हैं। राज्य में रंगों, हंसी और एकता का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में, कोका-कोला इंडिया उन लोगों और समुदायों के साथ त्योहारों को सेलिब्रेट कर रहा है जो इन पलों को और खास बनाते हैं। कंपनी ऐसे विशेष स्थान बना रही है जहां से सभी की पहुंच ठंडी कोल्ड ड्रिंक तक हो और वे अपने परिवार-दोस्त छोटी-छोटी खुशियों में एक साथ आ सकें। संदीप बाजोरिया, वाइस प्रेसिडेंट -इंडिया ऑपरेशंस, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया ने कहा, त्योहार हमें दिखाते हैं कि समुदाय और स्थानीय अर्थव्यवस्था कितने करीब से जुड़े हैं। हम आरडब्ल्यूए और दुकानदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि स्थानीय कारोबार को मजबूत किया जा सके। इससे न सिर्फ ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलती है, बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी ताकत मिलती है, जो समुदाय का आधार हैं। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को खुशी देना और समुदाय को मजबूत करना है। अनंत अग्रवाल, मून बेवरेजेस लिमिटेड के वाइस चेयरमैन ने कहा कि हम कोका-कोला इंडिया के साथ मिलकर एक मजबूत रिटेल सिस्टम बनाने के लिए काम कर रहे हैं। बेहतर कूलिंग सिस्टम और डिजिटल तकनीक में निवेश करके, हम दुकानदारों को ग्राहकों की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी करने में मदद कर रहे हैं। हमारा ध्यान दक्षता बढ़ाने, सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने पर है कि हर दुकान अपने समुदाय के साथ मिलकर तरक्की करे।
