Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»कोलकाता में ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चकला विद्यालय के छात्रा राधिका कुमारी की शानदार प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल
झारखंड

कोलकाता में ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चकला विद्यालय के छात्रा राधिका कुमारी की शानदार प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल

Super_UserBy Super_UserFebruary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

ओरमांझी : पिछले दिनों कोलकाता में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता ओरमांझी प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय चकला, ओरमांझी की प्रतिभाशाली छात्रा राधिका कुमारी ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने असाधारण खेल कौशल, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।अंडर 14 आयु वर्ग में हुए अत्यंत कड़े और रोमांचक मुकाबले के बीच राधिका कुमारी ने निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त सिल्वर मेडल जीता। उनकी ऐसा गौरवपूर्ण उपलब्धि से राजकीय मध्य विद्यालय चकला ओरमांझी प्रखंड, रांची जिला तथा संपूर्ण झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिमलेश कुमार मिश्रा, डीडीओ नसीम अहमद सचिव संतोष कुमार तिवारी सहित कई लोगों ने कहां कि यह सफलता राधिका की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम जो पूरे प्रखंड के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। राधिका की उपलब्धि से पूरे ओरमांझी प्रखंड में गौरव की अनुभूति हो रही है । शिक्षकों ने इसे सरकारी विद्यालय में छिपी खेल प्रतिभा का सशक्त उदाहरण बताया और आशा व्यक्त कि भविष्य में राधिका संपूर्ण राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेगी। राधिका को बधाई देने वाले में ओरमांझी बीईईई सीमा कुमारी, बीपीओ रीना यादव, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद हैदर, कोषाध्यक्ष सहदेव कुमार, संगठन मंत्री मो जमाल अंसारी, अरविंद कुमार, जयप्रकाश कुमार, रेखा साहु सहित प्रखंड के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.