Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम पर धीमी ओवर गति के लिए लगाया गया जुर्माना
स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम पर धीमी ओवर गति के लिए लगाया गया जुर्माना

avnpostBy avnpostSeptember 19, 2025No Comments1 Min Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। नई चंडीगढ़ में मंगलवार को खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे महिला वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना भरना पड़ा। टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य जी. एस. लक्ष्मी ने यह सजा सुनाई। समय छूट को ध्यान में रखने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित लक्ष्य से दो ओवर पीछे पाई गई।

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर गति के उल्लंघन पर प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत काटा जाता है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने इस गलती को स्वीकार करते हुए जुर्माने को मान लिया, जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

इस मामले में ऑन-फील्ड अंपायर वृंदा राठी और जननी नारायणन, तीसरे अंपायर लॉरेन एजनबैग और चौथे अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने आरोप लगाए थे। भारतीय महिला टीम ने यह मैच 102 रनों से जीतकर तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

Vaje Admiral Online : Opredelitev in opis funkcionalnosti igre na spletu.

August 4, 2026

रांची में आज निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस

August 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.