चान्हो: खलारी डीएसपी आर एन चौधरी व चान्हो थाना प्रभारी टिंकू रजक के नेतृत्व में चान्हो पुलिस के द्वारा देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट, कागजातों, संदिग्ध समान,सुरक्षा मानकों की गहनता के साथ जांच की गई। इस दौरान खलारी डीएसपी आर एन चौधरी ने बताया कि इस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है। और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना है। वहीं थाना प्रभारी टिंकू रजक ने बताया कि चान्हो पुलिस के द्वारा समय समय पर इस तरह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा जिससे क्षेत्र में अपराधिक मामलों में कमी लाई जाएगी। और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनी रहेगी।
