चान्हो: चान्हो प्रखंड अंतर्गत सोंस,पंडरी, चटवल गांव में 15वीं वित्त आयोग के मद से निर्माण होने वाले सोलर आधारित जलमिनार,पीसीसी पथ निर्माण कार्य, नाली निर्माण, कार्य का जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम के द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा बहुत समय से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल मीनार निर्माण करवाने की मांग की जा रही थी। सोलर आधारित जलमीनार के निर्माण होने से ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही पीसीसी पथ निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफ़ी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर ग्रामीण भी काफी उत्साहित नजर आए ग्रामीणों ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर उन लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर उधर नहीं भटकना होगा , नाली निर्माण होने से जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क बनने से आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मो.ग्यास,विधायक प्रतिनिधि हफीजुल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य मो.रिजवान, अफसर अंसारी, अफरोज अंसारी,रफीक अंसारी, मो. अहसन , हाजी अब्दाल, अरशद, अतीक, के अलावे अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
