मांडर: मांडर स्थित शिव मंदिर के समीप ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा के द्वारा बोरवेल निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीणों व मंदिर में आने वाले भक्तों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15वीं वित्त आयोग के मद से इस बोरवेल व जल मीनार का निर्माण किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगी।हमारा उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुंचे।मौके पर विधायक प्रतिनिधि नसीम अंसारी, रबुल अंसारी ,राजेश केशरी,मनोज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल,विनोद सेन गुप्ता, शंकर आचार्य,भोला सिंह, मुकेश ठाकुर, बंसी गुप्ता, जहीर खान, रमेश केशरी,संतोष सेन गुप्ता,जमील अख्तर, शमीम अंसारी, राम प्रकाश साहू के अलावे अन्य मौजूद रहे।
