Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रिनपास में शुरू हुई विश्वस्तरीय डीटीएमएस सुविधा, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक उपचार
झारखंड

रिनपास में शुरू हुई विश्वस्तरीय डीटीएमएस सुविधा, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक उपचार

avnpostBy avnpostJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • रोटरी क्लब रांची और सीसीएल के सहयोग से लगी मशीन

  • डीटीएमएस मशीन की स्थापना से मरीजों को राहत मिलेगी: डॉ इरफान अंसारी

रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची एवं सीसीएल के सहयोग से रिनपास में मानसिक रोगों के उपचार के लिए प्रोजेक्ट मानस के तहत अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (डीप टीएमएस) मशीन स्थापित की गई है। दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में रिनपास में डीटीएमएस मशीन की स्थापना मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने इस पहल के लिए रोटरी क्लब और सीसीएल प्रबंधन का आभार जताया और सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य और स्थानीय विकास कार्यों में सहयोग बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों पर कुछ लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं, लेकिन खामियां वहीं निकाली जाती हैं जहां काम होता है। पिछले कई वर्षों तक स्वास्थ्य क्षेत्र में अपेक्षित बदलाव नहीं हुए, लेकिन अब जब सरकार सुधार की दिशा में कदम उठा रही है तो आलोचनाएं भी बढ़ रही हैं। मंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों से कहा कि वे आलोचनाओं से विचलित न हों और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
कांके के विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डीटीएमएस मशीन मानसिक रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। डीटीएमएस मशीन के जरिए मस्तिष्क संबंधी कई समस्याओं का उपचार अधिक प्रभावी और कम समय में किया जा सकेगा। अब तक जिन बीमारियों के लिए लंबे समय तक दवाओं का सहारा लेना पड़ता था, उनमें भी इस तकनीक से मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आधुनिक दौर में विभिन्न प्रकार की उन्नत मशीनों और उपकरणों की सहायता से बेहतर इलाज संभव हो रहा है। दुनिया के विकसित देशों में जिस तरह आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपचार किया जाता है, अब उसी प्रकार की सुविधा झारखंड के मरीजों को भी मिलेगी।
रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि रिनपास में डीटीएमएस मशीन की स्थापना मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम है। इस तकनीक के माध्यम से अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक रोगों के मरीजों को आधुनिक एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध होगा। रोटरी गवर्नर नम्रता ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहल जारी रहेगी।
रिनपास डायरेक्टर जयंती सिमलाई ने कहा कि डीटीएमएस मशीन की स्थापना संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अत्याधुनिक तकनीक मानसिक रोगों के उपचार में नई संभावनाएं खोलेगी और मरीजों को बेहतर, सुरक्षित तथा प्रभावी इलाज उपलब्ध कराएगी। अवसाद, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को इस तकनीक से विशेष लाभ मिलेगा
सीसीएल (सीएसआर) जीएम सिद्धार्थ शंकर लाल ने कहा रांची रिनपास में ट्राइबलस एवं जरूरतमंदो के बिच ऐसी अन्तराष्ट्रीय लेवल की सुविधा दे कर हमें अपार खुशी हो रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.