आचार्यों में समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने सकारात्मक सोच का संचार किया: ललिता मेहता
ओरमांझी: विश्व हिंदू परिषद के आनुशांगिक संगठन एकल अभियान का 10 दिवसीय आवासीय आचार्य अभ्यास वर्ग प्रखण्ड की ग्राम पंचायत ओरमांझी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें एकल अभियान से जुड़ चुके 8 अंचल से आए महिलाएं आचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षित आचार्य अपने अपने गांव में जाकर एकल विद्यालय संचालित करेंगे। जो अपने गांव के ही 6 से 14 वर्ष के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा जैसे शिक्षा आरोग्य विकास जागरण संस्कार को आधार मानकर आधुनिक समाज में विलोपित हो रही संस्कृति धर्म एवं राष्ट्र धर्म को जागृत करने में भावी पीढ़ी को मदद करेंगे।
आचार्य अभ्यास वर्ग समापन सत्र के मुख्य अतिथि पंचायत के सरपंच ललिता मेहता,मुखिया दीपक बड़ाइक,उप मुखिया संतोष गुप्ता,राजेश गुप्ता, कुलदीप तिवारी एकल अभियान के जिला प्रमुख मौजूद रहे। मौके पर मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य ललिता मेहता ने समापन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि वह शिक्षक नहीं है,जिसमें सेवा भावना न हो,संवेदना के बिना राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। इस तरह से आचार्यों में समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने सकारात्मक सोच का संचार किया।
