मांडर : होनहार बिरवान के होत चिकने पात,इस कहावत को चरितार्थ कर के मांडर के युवा निशीकांत सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर दिखाया है। मांडर के सोसई आश्रम के रहने वाले एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमित प्रसाद सिंह के पुत्र निसीकांत ने अपनी मेहनत और लगन से काम संसाधन मे भी अपनी पढ़ाई मांडर के सोसई आश्रम स्थित सरकारी हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया और रांची के संत जेवियर कॉलेज में आगे की शिक्षा प्राप्त किया, तत्पश्चात वर्ष 2018 में भारतीय सेना में कलर्क के पद पर योगदान दिया। हालांकि अपनी जीवन में कुछ बड़ा करने का जज्बा शुरू से ही उसके मन में था। तब ही तो बगैर किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद लिए बगैर ही उसने अपनी मेहनत और लगन की दम पर एसीसी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जैसे पद को प्राप्त कर के दिखाया । पिछले 13 दिसंबर को देहरादून में भारतीय सेना की ओर से आयोजित पासिंग आउट परेड समारोह में उसके माता पिता ने स्वयं अपनी हाथों से स्टार लगा कर अपने पुत्र के साथ इस गौरवमई क्षण के गवाह बने। इधर लेफिनेंट की उपाधि प्राप्त कर के अपने गांव वापस लौटने पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पूरे गाजे बाजे के साथ निशीकांत सिंह का भव्य तरीके से स्वागत किया। लेफीनेंट निशीकांत ने भी बताया कि अपनी मेहनत और लगन के बल पर और माता पिता की हौसला अफजाई के बल पर ही इस मुकाम को आज हासिल कर पाए हैं।उन्होंने अपने गांव के लोगो को भी इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
