Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची»राज्य सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने इस वर्ष दुर्गापूजा 2025 के आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सक्रियता और समर्पण के साथ पूरा किया
रांची

राज्य सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने इस वर्ष दुर्गापूजा 2025 के आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सक्रियता और समर्पण के साथ पूरा किया

avnpostBy avnpostOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: राज्य सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने इस वर्ष दुर्गापूजा 2025 के आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सक्रियता और समर्पण के साथ पूरा किया। इस पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, और जनसुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए, जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन न केवल भक्तिमय रहा, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और सुव्यवस्थित भी रहा।
(1) विधि-व्यवस्था और सुरक्षा- जिला प्रशासन ने पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए। सीसीटीवी मॉनिटरिंग के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सका। (2) पंडालों में सुविधाएँ – सभी पूजा पंडालों में बिजली, पानी, और साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष उपाय किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
(3)जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था त्योहार के दौरान सड़कों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं और आम जनता को आवागमन में सहूलियत हुई। (4) मूर्ति विसर्जन मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
(5) जिला प्रशासन द्वारा पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाए गए थे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भी कई कदम उठाए गए।
जिला प्रशासन ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय सभी पूजा आयोजन समितियों, सर्वधर्म केंद्रीय शांति समिति, सभी मीडिया बन्धुओं और समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को दिया है। उनके सक्रिय सहयोग और समन्वय के बिना इतना भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन संभव नहीं था। प्रशासन ने सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया है।
जिला प्रशासन ने कहा, “दुर्गापूजा 2025 का आयोजन हमारी एकता, समर्पण और सामुदायिक भावना का प्रतीक है। हम सभी के सहयोग से इस पर्व को न केवल भक्तिमय, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सफल रहे। भविष्य में भी हम इसी तरह के सामूहिक प्रयासों के साथ उत्सवों को और बेहतर बनाएंगे।”
जिला प्रशासन भविष्य में भी सभी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को इसी तरह की उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.