Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»होपवेल हॉस्पिटल में दो जटिल सर्जरी सफल, 70 वर्षीय महिला के पेट से निकला 14 किलो का ट्यूमर
झारखंड

होपवेल हॉस्पिटल में दो जटिल सर्जरी सफल, 70 वर्षीय महिला के पेट से निकला 14 किलो का ट्यूमर

avnpostBy avnpostJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

समय पर इलाज से बची दो महिलाओं की जान, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन को दिया सफल अंजाम

रांची। राजधानी रांची के कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने दो महिलाओं की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। इनमें एक 70 वर्षीय महिला के पेट से करीब 14 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकाला गया। ये महिला सीरियस कंडीशन में हॉस्पिटल पहुंची थी। सांस नहीं ले पा रही थी, हालत काफी नाजुक थी। रात के 12 बजे ही डॉ शाहबाज आलम और डॉ नेहा अली ने अली ने इमरजेंसी में ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। जबकि दूसरी महिला की भी कंडीशन खराब थी। बोकारो में पंद्रह दिन पहले सिजेरियन हुआ था। सिजेरियन के बाद पेट फूल रहा था। मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। वहाँ के डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो उनके परिजनों ने हॉस्पवेल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहाँ मरीज को फिर से पेट खोल कर दो लीटर बल्ड, मवाद, निकाला गया, और  बच्चेदानी जो सड़ चुकी थी उसका भी ओपरेशन किया गया। मरीज आईसीयू में रहने के बाद पूरी तरह से ठीक होकर घर जा रही है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हॉपवेल हॉस्पिटल के निदेशक सह जीआई सर्जन डॉ. शाहबाज आलम, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा अली ने बताया कि समय रहते ऑपरेशन करने से दोनों मरीज की जान बच गई।
डॉ नेहा अली और डॉ. शाहबाज आलम ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं में मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण ओवरी, बच्चेदानी और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉ नेहा अली ने महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, वजन नियंत्रित रखने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करते हुए समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी। उनका कहना था कि प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता चलने पर जटिल से जटिल रोग का भी सफल इलाज संभव है। प्रेस वार्ता में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद कुमार, अस्पताल के प्रबंधक गुफरान अहमद, चिकित्सकों की टीम तथा दोनों मरीजों के परिजन उपस्थित थे। मरीजों एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए होपवेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों और पूरे अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.