Ranchi: फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी, राँची द्वारा दो होनहार छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करते हुऐ उन्हें स्कालरशिप दी गई। पुंदाग निवासी रुक्सार परवीन एक राजमिस्त्री की होनहार बेटी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 96.20% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके और समाज का नाम रौशन किया। Little Angels School, Pundag की इस छात्रा ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि गरीबी कभी भी शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। सीमित संसाधनों के बावजूद उसके पिता ने कड़ी मेहनत कर अपनी बेटी को बेहतर तालीम दिलाई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
इसी कड़ी में एक और प्रतिभाशाली छात्रा सबा परवीन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.40% अंक हासिल कर समाज का मान बढ़ाया। उनके पिता फुटपाथ पर फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2025 में उनकी बड़ी बेटी ने 98.6% अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था, जिसे संस्था द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था।
इन होनहार बेटियों की इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाइटी , राँची ने अपने “तालीमी तरक्की” और “शिक्षा को सम्मान”अभियान के तहत सराहनीय पहल की। संस्था ने पहली छात्रा को उर्सेलाइन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में नामांकन हेतु ₹20,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की, वहीं सबा परवीन को प्रोत्साहन स्वरूप ₹15,000 की छात्रवृत्ति देकर संत अलोइस इंटर कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित कराया। उस वक्त मौजूद सभी लोग भावुक हो गाएं जब रुक्सार पैरवीन चेक लेते समय भावुक हो कर नम आँखों से उन्होंने ने कहा की ” मैं सोसाइटी का यह स्कालरशिप का हक अदा करुँगी और अच्छा रिजल्ट कर दिखाऊँगी।
