Ranchi: दिनांक-02/09/25 की रात्रि को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी गाँव स्थित BSNL टावर के सोलर बैट्री दिनांक-12/09/25 की रात्रि सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गाँय स्थित BSNL टावर के सोलर बैट्री, एंव 15/09/25 की रात्रि सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी स्थित सरकारी विध्यालय मे लगे सोलर बैट्री को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी। इस संदर्भ में सिकिदिरी थाना कांड सं0-31/2025 एवं 32/2025 तथा सिल्ली थाना कांड सं0-83/25 प्रतिवेदित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. मुनव्वर आलम 2. मो० जमाल 3. मो० हुसैन अंसारी 4. रितेश कुमार सभी रामगढ़ जिला के रहने वाले से पुछताछ किया गया तथा सभी ने चोरी करने के अपराध को स्वीकार किया। मो० जमाल अपने सहयोगी साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना के पूर्व रेकी किया करता था। फिर योजना बनाकर सामुहिक रूप से अलग अलग टीम बनाकर बैट्री चोरी करता था। जमाल चोरी की बैट्री को अगले ही दिन खपाने के लिए हजारीबाग के कबाड़ी दुकान संचालक फिरोज मलिक को बेच देता था। साथ ही बेचे हुए चोरी की बैट्री से मिले पैसे को वापस रामगढ़ आकर अपने गिरोह के सहयोगी साथी को बाँट देता था। यह गिरोह संगठित होकर निजी वाहन जैसे अरटिगा का प्रयोग करते थे ताकि आम लोगो को भनक न लगे। इस गिरोह के सदस्य पुर्व मे रामगढ़ जिला के रामगढ़ थाना, राजरप्पा थाना, पतरातु थाना एंव हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना से चोरी, डकैती जैसे कांडो में जेल जा चुके है। यह गिरोह राजरप्पा थाना क्षेत्र से अंतिम बार दिंनाक-23/09/25 की रात्रि स्कुल मे लगे बैट्री को चोरी किए थे। गिरोह के सदस्यो के निशानदेही पर चोरी हुई बैट्री, घटना में प्रयुक्त दो वाहन, बैटरी को तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन एवं घटनास्थल पर प्रयुक्त मोबाईल फोन जिससे अभियुक्तगण घटना के समय एक दुसरे से लगातार सम्पर्क में रहते थे को बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के विरूद्ध छापेमारी जारी हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
