Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा राँची में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर डिवीजन के तहत आयोजित सप्ताहिक विशेष शिविर का सफल समापन समाहरोह का आयोजन
झारखंड

जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा राँची में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर डिवीजन के तहत आयोजित सप्ताहिक विशेष शिविर का सफल समापन समाहरोह का आयोजन

avnpostBy avnpostOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा राँची में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर डिवीजन के तहत आयोजित सप्ताहिक विशेष शिविर का सफल समापन समाहरोह में आज दिनांक- 14 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शिविर में शामिल हुए।
इस समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री एनोस केरकेट्टा, कर्नल रोहित नंदन प्रसाद, सीओ, 19 झार. बटालियन एनसीसी, कर्नल अमित लांबा, एओ 19 झार. बटालियन एनसीसी, रतीन भद्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची, श्री बादल राज, प्राचार्या बाल कृष्णा प्लस टू हाई स्कूल, सूबेदार मेजर प्रभादयाल सिंह, सुभाषिश रॉय,विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, मंजुलिका पांडे, विजय कुमार, रंजन कुमार, माधुरी कुजूर, नायब सूबेदार पंकज पाल, हरेराम सिंह, जीवन सिंह, मनोज जोशी, बीएच एम हवलदार ओम प्रकाश, हवलदार धर्मेंद्र कुमार एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
शैक्षणिक संस्थानों से चयनित कैडेटों ने भाग लिया, जिन्हें सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और नेतृत्व विकास के माध्यम से एक जिम्मेदार नागरिक बनने की कला सिखाई गई।
उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समापन समारोह के दौरान कैडेटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।
शिविर का आयोजन राँची के जवाहर नवोदय विधायलय में किया गया था। यह शिविर एनसीसी के सीनियर विंग के अंतर्गत आता है, जिसमें 13 से 24 वर्ष की आयु के युवा कैडेट भाग लेते हैं। शिविर के दौरान कैडेटों को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फर्स्ट एड, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा जैसे विविध विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए ग्रुप एक्टिविटीज़ और आउटडोर एक्सरसाइज का आयोजन किया गया, जो कैडेटों के बीच सहयोग और अनुशासन की भावना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।
शिविर के मुख्य उद्देश्यों में कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के गुणों का विकास शामिल था। एनसीसी के क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र सेवा की भावना से परिपूर्ण किया जाता है, जो उन्हें भविष्य में सेना, अर्धसैनिक बलों या सामान्य नागरिक जीवन में उपयोगी सिद्ध होता है। कैडेटों ने शिविर के अंत में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें देशभक्ति गीत और ड्रिल प्रदर्शन शामिल थे, जिसकी उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहना की।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा, “एनसीसी न केवल एक प्रशिक्षण शिविर है, बल्कि यह युवाओं के चरित्र निर्माण का माध्यम है। अनुशासन और टीम वर्क जैसे गुण आपको न केवल व्यक्तिगत जीवन में सफल बनाएंगे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देंगे। राँची जिला प्रशासन एनसीसी जैसी संस्थाओं का पूर्ण समर्थन करता है और भविष्य में ऐसे और अधिक शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करेगा।” उन्होंने कैडेटों के प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.