राँची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के तत्वाधान में आयोजित तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया वहीं 14 स्वर्ण पदकों के साथ बंगाल की टीम दूसरे स्थान पर और 11 स्वर्ण पदक के साथ उड़ीसा की टीम तीसरे स्थान पर रही आठ 8 स्वर्ण पदक के साथ इंडियन आर्मी की टीम को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा महिला वर्ग में चैंपियन का ख़िताब राँची झारखंड की साक्षी ओझा ने जीता वहीं पुरुष वर्ग में चैंपियन का ख़िताब इंडियन आर्मी के मोहन को दिया गया अनुशासित टीम के ख़िताब पूर्वी सिंहभूम झारखंड के टीम को मिला है.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव विशिष्ट अतिथि साउथ एशिया कराटे फेडरेशन एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भारत शर्मा डिवाइन सुपरस्पेशयेलिटी हॉस्पिटल राँची के मेडिकल डायरेक्टर डॉ देवनीस खेस ने विजेत खिलाड़ियों को पदक एवं कप प्रदान किया. मुख्य अतिथि अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रतिभा की कमी नहीं है राज्य के कराटे खिलाड़ियों में बस ज़रूरत है उसे निखारने की और इस प्रकार से राष्ट्रीय स्तर का मंच खिलाड़ियों को प्रदान करना उनकी प्रतिभा को और निखारने के समान है.
विशिष्ट अतिथि भारत शर्मा ने कहा कि राज्य का खेल गाँव अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त है जिस प्रकार से इस प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आयोजक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने किया है अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर सकते हैं जल्द ही प्रतियोगिता की मेज़बानी झारखंड राज्य को दिए जाने की बात कही कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन सुनील स्पुटनिक कहा कि यदि राज्य को प्रतियोगिता की मेज़बानी मिलती है तो राज्य सरकार से समन्वय बनाकर यहाँ अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
