Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»30 सितंबर तक देशव्यापी एसआईआर के लिए तैयार रहें राज्य: चुनाव आयोग
देश

30 सितंबर तक देशव्यापी एसआईआर के लिए तैयार रहें राज्य: चुनाव आयोग

avnpostBy avnpostSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • अक्टूबर-नवंबर की शुरुआत में देशव्यापी एसआईआर शुरू कर सकता है आयोग

  • 2026 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए तैयार रहने को कहा है. चुनाव आयोग के इस कदम से ये संकेत मिलता है कि आयोग अक्टूबर-नवंबर की शुरुआत में देशव्यापी एसआईआर शुरू कर सकता है. अधिकारियों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) के एक सम्मेलन के दौरान चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें अगले 10 से 15 दिनों में एसआईआर लागू करने के लिए तैयार रहने को कहा है.

इसके बाद अधिक स्पष्टता के लिए 30 सितंबर की समयसीमा तय की गई और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने राज्यों की मतदाता सूचियां, जो पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित हुई थीं, तैयार रखें. दिल्ली और उत्तराखंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने अपनी वेबसाइट्स पर पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूचियां पहले ही डाल दी हैं. दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पास 2008 की मतदाता सूची है, जब अंतिम गहन पुनरीक्षण हुआ था, जबकि उत्तराखंड राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की वेबसाइट पर 2006 में हुई अंतिम एसआईआर और उस वर्ष की मतदाता सूची उपलब्ध है. मालूम हो कि देश भर में एसआईआर प्रक्रिया के लिए राज्यों में अंतिम एसआईआर कट-ऑफ तिथि के रूप में काम करेगी, ठीक उसी तरह जैसे चुनाव आयोग बिहार की 2003 की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण के लिए उपयोग कर रहा है. इस संबंध में चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार के बाद एसआईआर की प्रक्रिया पूरे देश में लागू की जाएगी. उल्लेखनीय है कि 2026 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. गौरतलब है कि इससे पहले जब बिहार में एसआईआर प्रक्रिया चल रही थी, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने इसे नाम बाहर करने की प्रक्रिया करार दिया था और मांग की थी कि चुनाव आयोग अपना संस्थागत अहंकार त्याग दे और इस प्रक्रिया को रोक दे.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.