Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»श्रीलंका अक्टूबर 2025 के लिए दुनिया का सर्वाधिक लाेकप्रिय पर्यटन स्थल
दुनिया

श्रीलंका अक्टूबर 2025 के लिए दुनिया का सर्वाधिक लाेकप्रिय पर्यटन स्थल

avnpostBy avnpostSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कोलंबो। वैश्विक यात्रा पत्रिका ‘टाइम आउट’ ने अपनी वार्षिक सूची में श्रीलंका को अक्टूबर के लिए सर्वश्रेष्ठ यात्रा स्थल घोषित करते हुए उसे क्रमांक-1 पर रखा है। यह खिताब श्रीलंका की उष्णकटिबंधीय जलवायु, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए मिला है जो यात्रियों काे अक्टूबर में यात्रा के लिए एक आदर्श गंतव्य प्रदान करता है।

टाइम आउट पत्रिका के अनुसार यह महीना ‘शोल्डर सीजन’ का हिस्सा है जब पर्यटकों की भीड़ कम होती है, कीमतें किफायती रहती हैं और मौसम अनुकूल बना रहता है।

श्रीलंका हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है जाे सुनहरी रेत वाले समुद्र तटों, हरी-भरी पहाड़ियों और प्राचीन खंडहरों के लिए जाना जाता है। अक्टूबर में यहां का मौसम गर्म लेकिन सुखद होता है जहां उत्तरी मानसून का प्रभाव कम रहता है। याला नेशनल पार्क जैसे वन्यजीव अभयारण्यों में हाथी, तेंदुए और पक्षियों की झलक पाना आसान हो जाता है। पूर्वी तट पर सर्फिंग के शौकीनों के लिए बड़े लहरें रोमांचक अनुभव प्रदान करती हैं, जबकि आंतरिक भागों में प्राचीन मंदिरों की सैर आध्यात्मिक शांति देती है।

इस बीच श्रीलंका पर्यटन विभाग ने इस रैंकिंग का स्वागत किया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यह रैंकिग श्रीलंका को एशिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक के रूप में स्थापित करती है। अक्टूबर में आने वाले पर्यटक कम भीड़ में अधिक आनंद ले सकेंगे।”

हाल के वर्षों में श्रीलंका ने अपनी पर्यटन सुविधाओं को अपग्रेड किया है, जिसमें नए लक्जरी रिसॉर्ट्स और इको-फ्रेंडली टूर्स शामिल हैं। कैंडी के प्राचीन शहर में पेराडेनिया बॉटेनिकल गार्डन की सैर या सिगिरिया रॉक फोर्ट पर चढ़ाई अक्टूबर के साफ मौसम में और भी मजेदार हो जाती है।

टाइम आउट की सूची में श्रीलंका के बाद तुर्की और न्यू मैक्सिको (अमेरिका) का स्थान हैा। अन्य प्रमुख गंतव्य स्पेन का वेलेंसिया, न्यूयॉर्क सिटी, फिलीपींस, भूटान, बोस्निया और हर्जेगोविना, रोमानिया का टिमिशोरा, सैन फ्रांसिस्को और नामीबिया हैं। ये सभी स्थान मौसमी आकर्षणों के लिए चुने गए हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.