Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»DICE कार्यक्रम के तहत पीएम श्री आजाद हाई स्कूल में नवाचार एवं उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान
झारखंड

DICE कार्यक्रम के तहत पीएम श्री आजाद हाई स्कूल में नवाचार एवं उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान

avnpostBy avnpostSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

ओरमांझी। शिक्षा मंत्रालय के Developing Innovation Culture and Entrepreneurship (DICE) कार्यक्रम के अंतर्गत Activity-1 के तहत RTC Institute of Technology (RTCIT), रांची की टीम ने पीएम श्री आजाद हाई स्कूल, रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में RTC Institute of Technology के Institution’s Innovation Council (IIC) के अध्यक्ष एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति, डिजाइन थिंकिंग और समस्या-समाधान आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को नई सोच विकसित करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और अपने विचारों को नवाचार के माध्यम से समाज के हित में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना भविष्य की चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर श्रीमती बिनीता हिन्ज़ ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने DICE कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं विद्यालय स्तर पर इसके महत्व की जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एम.डी. कुरबल अली ने RTC Institute of Technology की टीम का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि DICE जैसी पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशील सोच विकसित करने में सहायक है। उन्होंने RTCIT के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नवाचार एवं उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
DICE कार्यक्रम के तहत आगामी महीनों में कार्यशालाओं, नवाचार गतिविधियों, मेंटरिंग सत्रों और उद्यमिता उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़

October 1, 2026

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक

October 1, 2026

✤ अभी-अभी

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़

October 1, 2026

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक

October 1, 2026

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने आईसीएसई स्कूलों के लिए दो नई सीरीज लॉन्च की

September 30, 2026

सैकड़ों वृक्षों का हुआ वितरण, रांची नगर निगम की सराहनीय पहल में अर्थ फाउंडेशन का रहा सकारात्मक योगदान

September 30, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.