रांची। राजधानी रांची के कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में बुधवार को डीएवी स्पोर्ट्स-2025 के राष्ट्रीय स्तर में स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली ने स्कूल परिसर में छह स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में दिव्य प्रकाशिनी (कुश्ती अंडर 17), सक्षम शीरीन (वूशु अंडर 19), जॉय लुगुन (वूशु अंडर 19), मोहम्मद नुमान (वूशु अंडर 14), अरविंद मिंज (वॉलीबाल अंडर 14), सम्मी आलम (वॉलीबाल अंडर 14) शामिल हैं।
इन सभी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में 5100 रुपये की नगद राशि स्कूल की प्राचार्या किरण यादव ने दी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्या ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों उनके अभिभावकों को भी उनके सहयोग और अपने समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।
