रांची। गुरुवार को रांची नगर निगम के द्वारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बरियातू रोड स्थित स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सैकड़ों नर्सिंग, फार्मेसी व पारा मेडिकल के विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।
साथ ही साथ समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु सेमिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रसिद्ध सी ए व समाजसेवी श्री दीपक बंका जी उपस्थित थे।
वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, सौरभ कुमार केसरी सहायक अभियंता , डॉ सिद्धार्थ प्रकाश निदेशक स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, लोकेश कुमार सुपरवाइजर रांची नगर निगम, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया , स्मिता केडिया व सुधाकर यादव जी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजधानी रांची के लोगों के बीच जन जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसके तहत हम सभी को शहर में हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण कम करना और सतत विकास को बढ़ावा देना है। हमें हमेशा वृक्षारोपण के महत्व,जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण पर बल देने की जरूरत है। अच्छे पर्यावरण से हम अच्छे स्वास्थ की परिकल्पना कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विद्यासागर प्राचार्य स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सोनी प्रसाद प्राचार्या स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रजनीश झा, नेहा चौहान, नीलोफर ज़मीर, डोली कच्छप, अन्नू कुमारी, सिकंदर यादव, तान्या कुमारी, अलका सुधा कुजूर, सलोनी सोनी, अनीता बासकी आदि कई लोग उपस्थित थे।
