Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश और क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
झारखंड

झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश और क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

avnpostBy avnpostNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। कांग्रेस प्रवक्ताओं के चयन हेतु नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम पूरे देश में चलाया जा रहा है झारखंड में भी इसकी शुरूआत जल्द होगी। ईश्वर सर पर मीडिया टैलेंट हंट से जुड़े पोस्टर को भी लांच किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एआईसीसी द्वारा टैलेंट हंट के माध्यम से झारखंड में प्रदेश स्तरीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया चलाई जाएगी। पूरे झारखंड को इसके लिए 7 जोन में बांटा गया है जिसमें पहला पलामू दूसरा कोल्हान तीसरे जोन में देवघर दुमका जामताड़ा चौथे जोन में साहेबगंज गोड्डा पाकुड़ पांचवें जोन में रामगढ़ चतरा कोडरमा हजारीबाग छठे जोन में बोकारो धनबाद गिरिडीह एवं सातवें जोन में दक्षिणी छोटा नागपुर के जिले होंगे। इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा,वैचारिक प्रतिबद्धता रखने वाले, राजनीतिक जागरूकता,स्पष्ट सोच,त्वरित प्रतिक्रिया देने,शुद्ध भाषा और संचार कौशल, इतिहास का समुचित ज्ञान, मीडिया में सहज उपस्थिति, मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी बातों को तथ्यों के साथ रखने वालों का चुनाव क्षेत्रीय एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा संगठन सृजन के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत इस सांगठनिक प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
टैलेंट हंट के लिए उड़ीसा बिहार झारखंड बंगाल (पूर्वी भारत) के लिए नियुक्त प्रभारी एआईसीसी के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसी प्रतिभा की खोज करना है जो अपने देश के संविधान,प्रस्तावना संस्कृति और राजनीति की समझ रखता हो। पिछले काफी समय से कई ऐसे लोग हैं जो अपने विचारों को देश के साथ साझा करना चाहते हैं उन्हें यह मंच प्रदान किया जा रहा है। संगठन में आने का माध्यम कोई नेता ना हो बल्कि प्रतिभाशाली लोगों से सीधा संवाद कर संगठन में लाने का माध्यम इस कार्यक्रम को बनाया गया है। प्रतिभाओं की खोज के लिए पूरे देश को 6 जोन में बांटा गया है।हम हर उस व्यक्ति से जुड़ने की कोशिश करेंगे जो कांग्रेस से जुड़ना चाहता है पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी जिसमें एनजीओ,सिविल सोसाइटी,मीडिया जगत से जुड़े लोग भी इस प्रक्रिया से जुड़े होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करके केंद्र सरकार और भाजपा मीडिया और खासकर सोशल मीडिया को नियंत्रित करने का प्रयास करती है।गठबंधन आज के समय में लोकतंत्र को बचाने का प्रयास करने वाले दलों की एकजुटता है।चुनाव में भाजपा साम दाम दंड भेद सभी का इस्तेमाल कर गैर वैधानिक तरीके से चुनाव जीतती है।चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर आज सवाल खड़ा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को स्थिर कर दिया गया है, लोगों का भरोसा चुनाव की पारदर्शिता से उठने लगा है।
संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा,सतीश पौल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव,सोनाल शांति,कमल ठाकुर,गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.