मांडर: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन विस्तार सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के 16 कार्यकर्ताओं को अलग अलग पदों कीजिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें उपाध्यक्ष एसटी/ओबीसी प्रकोष्ठ के पांच पद, सचिव एसटी /ओबीसी प्रकोष्ठ के लिए ग्यारह पद शामिल हैं। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की के द्वारा विधिवत रूप से फूल माला पहना के सम्मानित किया गया।इस दौरान उन्होंने सभी को अपनी कर्तव्य के प्रति जागरूक किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपनी संबोधन में कहा कि किसी भी पार्टी संगठन की असली ताकत जमीनी स्तर पर पकड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता है आप सभी कार्यकर्ता अपनी दायित्व का निर्वाह करेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी के विचारधारा से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने हेतु पहल करें खास कर के युवाओं महिलाओं को आप लोग अपने अपने क्षेत्र में जाएं और जनसमस्याओं को गहनता से समझें और अपने स्तर से समाधान करने हेतु प्रयास करें। जनता के बीच अधिक से अधिक समय देने हेतु प्रयास करें। समाज के सभी वर्ग के लोगों तक पार्टी की विचार धारा को पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मांगा उरांव, नसीम अंसारी ,आबिद अंसारी ,होसे उरांव , तस्लीम अंसारी तबारक़ खान के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
