Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का विपक्ष का प्रस्ताव खारिज
देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का विपक्ष का प्रस्ताव खारिज

Super_UserBy Super_UserMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का उन्हें पद से हटाए जाने का प्रस्ताव बुधवार को ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया। गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य के बाद विपक्ष के हंगामे के बीच प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ। प्रस्ताव कांग्रेस के सदस्य मोहम्मद जावेद ने पेश किया था। इस दौरान अध्यक्षीय चेयर पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल मौजूद थे।
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव खारिज होने के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य के दौरान ही विपक्षी सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर हंगामा करने लगे। इसी बीच प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ और ध्वनि मत से प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रस्ताव अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया था लेकिन कई सदस्यों ने अपने वक्तव्य में उनसे हटकर सरकार की आलोचना की है।
इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के प्रस्ताव की निंदा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रहने पर कभी अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाई। उन्होंने कहा कि भले हम अध्यक्ष के मत से असहमत हों लेकिन हमारे लिए वे बाध्यकारी हैं।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव कोई सामान्य घटना नहीं है। करीब चार दशक बाद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। संसदीय राजनीति के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव लाया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष की नियुक्ति के समय सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर उन्हें पद पर बिठाया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर झारखंड की छलांग: भारत टेक्स 2026 में झारखंड की हस्तकरघा विरासत को मिला वैश्विक मंच : उद्योग मंत्री

July 14, 2026

✤ अभी-अभी

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

Покердом – Официальный сайт онлайн казино Pokerdom

July 26, 2026

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

Олимп казино официальный сайт в Казахстане – Olimp Casino

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.