रांची, 23 सितम्बर 2025 – दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रांची की सांसद श्रीमती महुआ माजी ने रांचीवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न इलाकों में बोरिंग, शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाई, शेड निर्माण एवं सुंदरीकरण जैसे कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इस मौके पर जिन प्रमुख स्थानों पर कार्यों की आधारशिला रखी गई, उनमें शामिल हैं –
त्रिशक्ति मंदिर निकट बोरिंग, प्राचीन दुर्गा मंदिर निकट बोरिंग, लक्ष्मी गणेश मंदिर निकट बोरिंग, शनि मंदिर निकट बोरिंग, अलकापुरी शिव मंदिर निकट बोरिंग, बाल्मीकि नगर निकट बोरिंग, मधुकम रोड नंबर 5 देवी मंडप निकट बोरिंग, कैलाश मंदिर (इरगु टोली, साधु उरांव जी के घर के पास) निकट बोरिंग, गौशाला ईदगाह निकट बोरिंग, वार्ड-राजकृत मध्य विद्यालय चुटिया में शौचालय निर्माण कार्य।
वार्ड 47 चाणक्य नगर चुटिया में पेवर ब्लॉक बिछाई कार्य। वार्ड 15 सीरमटोली अखाड़ा निकट शेड निर्माण कार्य। पुराने रांची अखाड़ा का सुंदरीकरण। बड़ा तालाब छठ घाट का सुंदरीकरण एवं सीढ़ी निर्माण।
सांसद महुआ माजी ने इस अवसर पर कहा कि – “जनता की मूलभूत जरूरतें, जैसे पेयजल की उपलब्धता और सार्वजनिक उपयोग की सुविधाएं, हमारी प्राथमिकता हैं। इन कार्यों से न केवल लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान होगा बल्कि सामुदायिक ढाँचे को भी मजबूती मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।”
उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा जैसे शुभ पर्व पर इन कार्यों का शुभारंभ इस संदेश को प्रेषित करता है कि “समाज सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।”
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सांसद महुआ माजी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से सीधे आम जनता को लाभ मिलेगा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
