Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे मंच प्रदान देना शिक्षा का उद्देश्य : डीएसई
झारखंड

बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे मंच प्रदान देना शिक्षा का उद्देश्य : डीएसई

avnpostBy avnpostOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची स्पीक्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण पर दी प्रस्तुति

रांची। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) के मार्गदर्शन में मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीएमपी-1, डोरंडा में रांची स्पीक्स प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता सह वार्षिकोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची-2 प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का पारंपरिक लोक संगीत एवं नृत्य के साथ स्वागत किया गया। प्राचार्य-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, रांची-2 अशोक प्रसाद सिंह ने रांची स्पीक्स की उपलब्धियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल विकसित करने के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपने ज्ञान के साथ अभिव्यक्ति, प्रस्तुति और रचनात्मक सोच को भी विकसित करते हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रांची सदर अमृता सिंह और अवर विद्यालय निरीक्षक सीमा कुमारी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में रांची स्पीक्स के प्रस्तुति समूह 1–5 और समूह 6–8 के चयनित प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के दौरान ‘झारखंड की माटी-एक सांस्कृतिक झलक’ विषय पर गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इससे झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। मध्य विद्यालय बीएमपी-1, डोरंडा के सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता के समूह 1–5 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ समूह 6–8 के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्द्धेत चैतन्य, ध्रुव कुमार पाण्डेय और रश्मि वर्मा शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, प्रखंड स्तरीय टीम, प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित अतिथियों ने रांची स्पीक्स जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, विचारों और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने के लिए निरंतर अवसर मिलता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.