Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»एनएसजी ने आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है : अमित शाह
देश

एनएसजी ने आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है : अमित शाह

avnpostBy avnpostOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

गुरुग्राम। हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आठ एकड़ में बनने वाले ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने इससे पहले वट वृक्ष का पौधा भी रौपा। समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि चार दशक की लंबी यात्रा में एनएसजी के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को सुरक्षित किया है। सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा इन तीन सूत्रों को लेकर साहस और राष्ट्र भक्ति को अपना गुण बनाकर एनएसजी ने चार दशकों से देश में आर्गेनाइज क्राइम और आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। मानेसर एनएसजी परिसर में कमांडों द्वारा किए गए प्रदर्शन को देखकर हर नागरिक को संतोष हो जाना चाहिए कि हमारी सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है। अमित शाह ने आगे कहा कि मानेसर स्थित एनएसजी सेंटर में आठ एकड़ भूमि में 141 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। यहां कमांडो आतंकवाद का सामना करने की ट्रेनिंग लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में केवल केंद्र सरकार आतंकवाद का सामना नहीं कर सकती, देश की सभी राज्य सरकारें और राज्य पुलिस के विशेष दस्ते, एनएसजी, सीआरपीएफ सभी मिलकर देश को सुरक्षित करेंगे। एनएसजी ने सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा इन तीन मंत्रों को जमीन पर उतारते हुए 1984 से ऑपरेशन अवश्वमेघ, ऑपरेशन व्रज शक्ति, ऑपरेशन अक्षरधाम जैसे कई ऑपरेशन करते हुए राष्ट्र को सुरक्षित किया है। पूरा देश एनएसजी की बहादुरी पर नाज करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम एनएसजी के काम में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। एनएसजी के मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, जम्मू और अयोध्या में भी सेंटर बनने जा रहे हैं। इन जगहों पर कमांडों 365 दिन 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि अकस्मात होने वाले आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि पर बने हेडक्वाटर पर एनएसजी और देश भर के राज्य पुलिस के आतंकविरोधी दस्तों की ट्रेनिंग और फिटनेस होगी। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति देश ने अपनाई है। 2019 से लगातार एक के बाद एक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने एनआईए एक्ट में संशोधन किया, पीएमएलए और ईडी को आतंकी ग्रुपों की फंडिंग पर एक्टिव किया है। टेरर फंडिंग के साइंटिफिक इनवेस्टिगेशन का सिस्टम बनाया गया है। शाह ने कहा कि तीन आपराधिक कानूनों में पहली बार हमने टेरेरिज्म की व्याख्या करके अदालत में लूज पोज को भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के मर्म स्थान पर आघात करने का काम किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आतंकवादी कहीं पर भी छिपे हों, कितनी भी मजबूत तरीके से छिपने की व्यवस्था की गई हो। हमारे जवानों ने तीनों ऑपरेशन के माध्यम से तय कर दिया है कि दुनिया में आतंकवादियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिल सकती। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे जवानों ने आतंकियों के हेड क्वाटर को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन महादेव ने आतंकवादियों को समाप्त कर दिया। देश का विश्वास सुरक्षा बलों पर बढ़ा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.