रांची । शनिवार को दोपहर 1:00 बजे दिन में धवताल अखाड़ा का सभी जुलूस अल्बर्टा एक्का चौक में एवं इमामबख्श तथा लीलू अली के सारे जुलूस 2:00 बजे दोपहर में मेन रोड, 3:00 बजे दोपहर में लेक रोड मिलन स्थल में मिलन के बाद अपर बाजार के लिए सारे जुलूस धवताल के पीछे मेन रोड होते हुए प्रस्थान करेगी। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त मो. सईद की सरपरस्ती एवं तीनों प्रमुख खलीफा तथा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के प्रवक्ता मो. इस्लाम एवं महासचिव अकीलुर्रहमान ने संयुक्त रूप से कहा है कि 27 जून को रांची में निकाले जाने वाले मोहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जुलूस अपने – अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापसी भी अपने निर्धारित मार्ग से ही की जाएगी। धवताल अखाड़ा के अधीन हरमू,पहाड़ी टोला,गाड़ीखाना, पुरानी रांची,भीठा,चंदवे,जयपूर, एदलहातू, मोरहाबादी, बरियातू, लालपूर, थड़पखना आदि से निकाले जाने वाले जुलूस अपने- अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए 1:00 बजे दिन में अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगी। इमामबख्श अखाड़ा का जुलूस मो. तौहीद एवं आफताब आलम के नेतृत्व में पूरे हिन्दपीढ़ी नदी ग्राउंड के साथ – साथ पूरे हिन्दपीढ़ी क्षेत्र का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए सेंट्रल स्ट्रीट से गुजर कर मेन रोड एकरा मस्जिद चौक में रुक जाएगा, कर्बला चौक एवं कोनका रोड का जुलूस भी अपने निर्धारित मार्ग से गुजरकर इकरा मस्जिद चौक में रुके हुए जुलूस के साथ शामिल होकर सभी जुलूस इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद के नेतृत्व में मेन रोड होते हुए अंजुमन प्लाजा के पास रुक जाएगा। हिन्दपीढ़ी क्षेत्र से निकाले जाने वाले इमामबख्श अखाड़ा के कुछ जुलूस शम्स नवजवान मुहर्रम कमिटी के गुलाम कादिर रब्बानी एवं अय्यूब राजा खान के संयुक्त नेतृत्व में हिन्दपीढ़ी शिवाजी चौक। होते हुए लेक ऱोड मिलन चौक से पहले रुका रहेगा।लीलू अली का लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले जुलूस मौलाना आजाद कालोनी एवं कांटाटोली के सभी जुलूस एक दूसरे के पीछे कांटाटोली चौक से चौक पर अवस्थित मस्जिद ए असरा गली से गुजर कर नयाटोली,पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती, कुरैशी मुहल्ला होते हुए गुदरी चौक में रुक कर लीलू अली अखाड़ा के लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले तमाम जुलूस को शामिल कर लोअर बाजार थाना रोड,काली स्थान रोड,रमा शर्मा लेन होते हुए मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी के पास रुककर खेल प्रदर्शन करेगा।
