ओरमांझी/ गुरुवार को ओरमांझी के हेन्देबिली एवं पालू मे मृतक पार्वती देवी का आकस्मिक निधन हो गया था।मृतक के पति लखी राम महतो, एवं कुसुम टोला, पिस्का निवासी रमेश करमाली का श्राद्धकर्म के लिए खिजरी विधायक सह विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के सौजन्य से सूखा राशन उपलब्ध कराया गया।
मौके पर खनन विभाग के विधायक प्रतिनिधि मुबारक अंसारी ने कहा के खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। और उनके द्वारा मृतक परिवार को सहयोग देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।
मौके पर मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष मगनू मुण्डा, महासचिव छेकन पाहन, वरिष्ठ नेता झलकु महतो, विधायक प्रतिनिधि खनन मुबारक अंसारी, विधायक प्रतिनिधि ऊर्जा सोहराई बेदिया,राहुल कुमार, दिलीप करमाली, शिकारी करमाली आदि लोगो ने मौके पर उपस्थित थे।
