Locknow : बड़े गर्व एवं हर्ष के साथ अवगत कराना है कि हम अपने दुग्धशाला विकास विभाग (Dairy Development Department) के उत्कृष्टता के 50 वर्ष पूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को मार्सहॉल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में “दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026″आयोजित कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों / दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जायेगा एवं विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं उद्यमियों को सम्मानित / पुरस्कृत किया जाना है। निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमियों द्वारा अपने दुग्ध उत्पाद इत्यादि का प्रदर्शन (स्टॉल) किया जायेगा एवं डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढावा देने के लिए नवीनतम प्रोद्योगिकी, स्वदेशीनस्ल के गौ-पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विचार विमर्श एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ विषय विषेषज्ञों द्वारा दी जायेंगी। आपकी सहभागिता दुग्ध क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण होगी।
