Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का पांच सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल, कामकाज ठप
झारखंड

मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का पांच सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल, कामकाज ठप

avnpostBy avnpostDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पलामू । मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण, वेतन संरचना में सुधार, सेवा शर्तों में स्पष्टता और व्यवहारिकता, पदोन्नति नीति लागू करना और कार्यस्थल पर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया कि वे शहर की साफ-सफाई, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नगर निगम सेवाओं को सुचारू रूप से चलाते हैं, परंतु उन्हें उचित वेतन व सुरक्षा नहीं मिल रही है।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम का सामान्य कामकाज ठप हो गया। विभिन्न विभागों में काम बंद रहने से कार्यालय में पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। बंद काउंटरों और अनुपस्थित अधिकारियों के कारण आम नागरिकों को सेवाओं से वंचित होना पड़ा।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विशुन राम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं निकालती है तो वे कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई के अध्यक्ष विशुन राम, माना राम, अंकित, मनोज, संजय, कारो, प्रमोद, गोविंद, पवन, कैलाश तिवारी, छोटे लाल गुप्ता, दुलारी देवी, अनिता देवी और अखिलेश राम सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.