Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आठ जेलकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है.
झारखंड

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आठ जेलकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है.

avnpostBy avnpostOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांचीः जिला के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद आठ जेलकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करवाने के नाम पर पैसे उगाही करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है. इस बार चर्चित अवधेश सिंह को भी जेल आईजी के द्वारा निलंबित किया गया है.
आठ पर कार्रवाई, जेल में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार का कड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. हजारीबाग जेल के आधा दर्जन कर्मियों को सस्पेंड करने और एक को जेल भेजने के बाद अब रांची जेल में भी बड़ी कार्रवाई की गई है.
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 8 कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है. जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करने आनेवाले मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में ये पूरी कार्रवाई की गई. इस मामले में जेल अधीक्षक और सहायक जेलर को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है.
वहीं चीफ हेड वार्डन अवधेश कुमार और रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार (मॉनिटरिंग में लापरवाही के आरोप) में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है. जेल क्लर्क प्रमिला कुमारी (कैदियों की चिट्ठी दबाने और लापरवाही के आरोप), निरल टोप्पो (मुलाकातियों से गड़बड़ी के आरोप) में निलंबित किया गया है. वहीं संविदा पर कार्यरत दो पूर्व सैनिकों भी बर्खास्त कर दिया गया है.
झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करवाई गई थी जांच में जो लोग भी दोषी मिले हैं सब पर कार्रवाई की गई है.
बता दें कि जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के मामले का समाने आने के बाद हाइकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया था, जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच टीम बनाया गई थी. जांच टीम ने अपनी पूरी रिपोर्ट आईजी आईजी को सौंपी. जिसके बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पूरे कार्रवाई में सबसे चर्चित नाम अवधेश सिंह का है, हेड वार्डन अवधेश सिंह रांची जेल का चर्चित नाम है. एक मामले में अवधेश सिंह को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भी जारी किया था.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.