Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के आधे जिलों में सामान्य, आधे में सामान्य से कम बारिश
झारखंड

झारखंड के आधे जिलों में सामान्य, आधे में सामान्य से कम बारिश

avnpostBy avnpostAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । झारखंड में इस मानसून अब तक आधे जिलों में सामान्य, जबकि आधे जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 20 अगस्त तक राज्य के 12 जिलों में सामान्य बारिश हुई है, जबकि शेष 12 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से 20 प्रतिशत तक कम बारिश को सामान्य श्रेणी में माना जाता है।
सामान्य बारिश वाले जिलों में पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक, सिमडेगा में छह प्रतिशत अधिक, सरायकेला-खरसावां में सात प्रतिशत अधिक, रांची में छह प्रतिशत अधिक, लातेहार में दो प्रतिशत अधिक और खूंटी में आठ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं रामगढ़ में 15 प्रतिशत, लोहरदगा में एक प्रतिशत, जामताड़ा में 19 प्रतिशत और दुमका में 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी सिंहभूम में बारिश सामान्य के बराबर रही, जबकि धनबाद में नौ प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।
राज्य के 12 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही। इनमें बोकारो में 26 प्रतिशत, चतरा में 44 प्रतिशत, देवघर में 46 प्रतिशत, गढ़वा में 46 प्रतिशत, गिरिडीह में 37 प्रतिशत, गोड्डा में 29 प्रतिशत, गुमला में 22 प्रतिशत, हजारीबाग में 31 प्रतिशत, कोडरमा में 45 प्रतिशत, पाकुड़ में 53 प्रतिशत, पलामू में 30 प्रतिशत और साहिबगंज में 20 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
इधर, पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 58.8 मिलीमीटर बारिश चतरा जिले के हंटरगंज में दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रांची के नामकुम में रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर तक बारिश नहीं हुई और मौसम सुहाना बना रहा। रांची में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 24.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 28.5 और 25.6 डिग्री, बोकारो में 29.5 और 24.2 डिग्री तथा चाईबासा में 29.8 और 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.