राज्यसभा चुनाव : नामांकन के आखरी दिन तीन प्रत्यिशियों ने दाखील किया नामांकन
रांची। झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया. इंडिया गठबंधन की तरफ से बैजनाथ राम और प्रणव झा ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर परिमल नाथवानी ने भी अपना नामांकन भरा. एनडीए ने परिमल नाथवानी को अपना समर्थन दिया है.इन तीन नॉमिनेशन ने झारखंड राज्यसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है, जिससे 18 जून को वोटिंग की संभावना बढ़ गई है. जमा किए गए नामांकन पत्र की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद मतदान सुनिश्चित होगी। नामांकन के आखिरी दिन, इंडिया अलायंस की तरफ से झामुमो के बैद्यनाथ राम ने और प्रणव झा ने कांग्रेस की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया. राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग आॅफिसर की मौजूदगी में, उम्मीदवारों ने एक के बाद एक अपना नामांकन दाखिल किया. झामुमो के बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस, माले और राजद के नेताओं की मौजूदगी में सबसे पहले अपना नॉमिनेशन फाइल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बैद्यनाथ राम ने दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें 10-10 विधायक प्रस्तावक बने। राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस की ओर से दूसरा प्रत्याशी दिया गया है. कांग्रेस नेता प्रणव झा ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया. प्रणव झा द्वारा दो सेटों में 19 प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया गया. नामांकन कक्ष में प्रणव झा के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावे माले और राजद के नेता मौजूद थे। इस मौके पर प्रणव झा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि न सिर्फ उन्हें बल्कि गठबंधन के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी सहयोगी पार्टियों के 56 विधायक भी आश्वस्त हैं. उन्होंने इस चुनाव में हॉर्स-ट्रेडिंग की आशंका जताई और भाजपा की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान बिरसा की इस धरती पर आदिवासियों की अस्मिता को धन से चुनौती देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि यहां के लोग भाजपा के बड़े नेताओं को आईना दिखाएंगे कि वे धन बल के आगे बिकने वाले नहीं हैं. नॉमिनेशन के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ-साथ पार्टी के कई दूसरे नेता, विधायक और मंत्री मौजूद रहे।
नथवाणी को एनडीए ने की समर्थन देने की घोषणा
रांची। जाने माने उद्योगपति और पूर्व सांसद परिमल नथवाणी के राज्यसभा चुनाव में उतरने के बाद झारखंड में चुनावी मुकाबला बेहद ही रोचक हो गया है. बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परिमल नथवाणी ने नामांकन के अंतिम दिन आज नॉमिनेशन दाखिल किया. दो सेटों में नामांकन दाखिल करते हुए परिमल नथवाणी ने कहा कि उन्हें हर दल का समर्थन प्राप्त है और वह जरूर चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि अपने पूर्व के दो टर्म में वह राज्य का विकास कर चुके हैं, जो सबके सामने है. इस बार भी यदि मौका मिलेगा तो वह और भी अधिक विकास करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं कभी भी बाहरी नहीं था, क्योंकि झारखंड मैंने अपनी कर्मभूमि बना रखी है. उन्होंने कहा कि मैं सबके साथ मिलकर काम करने वाला हूं. इससे पहले मैंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है. मुझे सभी का समर्थन मिलेगा. परिमल नथवाणी ने वैसे तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा भरा है. मगर, उनके समर्थन में एनडीए के विधायक खुलकर सामने आ गए हैं. नामांकन के दौरान मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह, रिटर्निग आॅफिसर के कक्ष में मौजूद दिखे.नॉमिनेशन के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कक्ष में एनडीए विधायकों के साथ परिमल नथवाणी ने बैठक की और उनसे सहयोग मांगा. इस बैठक में जदयू विधायक सरयू राय, लोजपा रामविलास विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक तिवारी महतो के अलावा भाजपा के कई विधायक मौजूद रहे. गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी ने यह तय किया है कि यूपीए उम्मीदवार के विरोध में मतदान करना है और इसलिए निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने की बात की गई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं और अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेंगे.
परिमल नाथवाणी ने बदला समीकरण
रांची । झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मैदान पूरी तरह गर्म हो चुका है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवाणी ने अपनी दावेदारी ठोक दी है. तीनों ने दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया. हर किसी के प्रस्तावकों की सूची अपने आप में एक बड़ी सियासी कहानी कह रही है.झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम के पहले नामांकन सेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद प्रस्तावक बने हैं. उनके साथ स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो, उदय शंकर सिंह, लुइस मरांडी, सविता महतो, समीर मोहंती, अनंत प्रताप देव, जिग्गा सुसारन होरो और सजीव सरदार के नाम भी इस सूची में दर्ज हैं. दूसरे सेट में पार्टी ने युवा और सक्रिय चेहरों को आगे किया है. बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, सुदिव्य सोनू, उमाकांत रजक, धनंजय सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, मो. ताजुद्दीन, आलोक सोरेन, सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा इस सेट में प्रस्तावक हैं. यानी पार्टी ने वरिष्ठ और युवा दोनों मोर्चों को एक साथ साधने की कोशिश की है.
