JET परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को छात्र-छात्राओं के हित में आगे बढ़ाया जाए : अबुआ अधिकार मंच
अबुआ अधिकार मंच के रांची विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक शुक्ला ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा के झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित JET परीक्षा 2025 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। किन्तु हजारों छात्र-छात्राओं को समय पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं दस्तावेज़ उपलब्ध न होने के कारण आवेदन भरने में कठिनाई हो रही है।
अनेक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को अभी तक मूल डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते योग्य अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो सकते हैं।
श्री शुक्ला ने आगे कहा के विगत कुछ दिनों पहले ही अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों द्वारा जेपीएससी के अध्यक्ष एवं सदस्यों को छात्र-छात्राओं द्वारा फॉर्म भरने में आ रही परेशानी से अवगत करा दिया गया था और फॉर्म भरने तिथि बढ़ाने की भी मांग की गयी थी परंतु जेपीएससी द्वारा इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाना छात्र-छात्राओं के प्रति जेपीएससी की उदासीनता को साफ-साफ दर्शाता है. मंच के सदस्यों ने मांग किया के JET परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम 15 दिन बढ़ाई जाए। एवं झारखंड लोक सेवा, आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी राज्य में 17 सालों के बाद हो रहे JET परीक्षा में किसी भी योग्य छात्र-छात्रा को तिथि सीमा के कारण परीक्षा से वंचित न होना पड़े।
मंच ने झारखंड लोक सेवा आयोग से अपील की है के JPSC (JET )अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले।
