महर्षि दयानन्द पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु सत्यार्थ प्रकाश को हिंदी में लिखा।
Ranchi: वृहस्पतिवार को डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में हिंदी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा संपन्न हुआ।
इस हिंदी पखवाड़े के अंतिम दिन विशेष अतिथि विद्यालय के ही प्रधान श्री प्रेम प्रकाश आर्य और प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी थे । सबसे पहले बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती प्रीति अधिकारी और सहयोगियों ने संगीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच अनेक प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया था । आज के दिन उन सभी बच्चों को विशेष अतिथि श्री प्रेम प्रकाश आर्य और प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी ने पुरस्कार सह प्रमाणपत्र दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रयत्न करने का श्रेय महर्षि दयानंद सरस्वती जी को जाता है । जब हिंदी जन्म लेकर रेंग रही थी उसी समय गुजराती होकर भी महर्षि दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश हिंदी में लिख डाला और भारत को यह जोड़ने की भाषा है ऐसा घोषित किया। हमें हिन्दी भाषा को व्यवहार में लाना चाहिए तभी हम एक सूत्र में बंधे रहेंगे आदि।
प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं –
पद्य वाचन प्रतियोगिता में प्री नर्सरी की शान्ति टोप्पो प्रथम
नर्सरी की अनाया श्रेष्ठ प्रथम
प्रेप का अक्षज प्रताप सिंह प्रथम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाउस के रिया सिंह, श्रेया अग्रवाल,अंश कुमार, अविराज सिंह विजयी, नाटक प्रतियोगिता में अरविंद हाउस के आराध्या प्रसाद, सुमन कुमार ठाकुर, मृत्युंजय कुंडू, नायाब फ़ज़ल, सिओना राजवंश, खुशी कुमारी प्रथम, स्वरचित कविता वाचन प्रतियोगिता में दीपांशु यादव प्रथम, रितिक राज द्वितीय, आकृति तृतीय,सुलेख प्रतियोगिता में आरित सिन्हा और अनन्या रानी महतो प्रथम, मोहम्मद अर्श आलम और अक्षिता सिंह द्वितीय रहे ।
विद्यालयीय शिक्षकों में श्री अशोक पाठक, श्रीमती रीना सहाय, श्रीमती निहारिका मिश्रा, श्रीमती मोनिका पाठक, श्री अनिकेत मिश्रा,श्रीमती दीपा जयसवाल ,श्रीमती अंजली पेरीवाल , श्रीमती नीतू पांडेय , आदि का विशेष योगदान रहा।
