Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»पांच साल बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चीन, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की कवायद
दुनिया

पांच साल बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चीन, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की कवायद

avnpostBy avnpostSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बीजिंग। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल रविवार को चीन पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी सांसद एडम स्मिथ कर रहे हैं। सन् 2019 के बाद से चीन की यात्रा करने वाला पहला अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल है।

बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का यह दल रविवार काे बीजिंग पहुंचा। अमेरिकी प्रतिनिधियों की इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि चीन नीति, विशेषताैर पर ताइवान क्षेत्र में विस्तार, हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में चीन का हस्तक्षेप और झिंजियांग व उइगर स्वायत्त क्षेत्र के संदर्भ में अमेरिकी कांग्रेस और उससे संबद्ध संस्थाओं ने हाल के वर्षों में लगातार चीन के प्रति नकारात्मक रूख अपनाया है।

ऐसे समय में स्मिथ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की चीन यात्रा तीन प्रमुख संकेत देती है। पहला संकेत यह है कि इससे दोनों पक्षों के बीच परामर्श के माध्यम से संवाद और आदान-प्रदान के माहौल में समग्र सुधार दिखाई देता है। इसमे द्विपक्षीय संबंधों में राष्ट्राध्यक्ष कूटनीति की मार्गदर्शक भूमिका भी रेखांकित हाेती है। दूसरे, इससे अमेरिकी कांग्रेस का चीन के साथ सीधा संपर्क, संवाद और आदान-प्रदान संभव हाेने के साथ कांग्रेस में चीन-विरोधी प्रस्तावों के बीच कांग्रेस के कुछ सदस्यों की चीन के साथ आदान-प्रदान बढ़ाने की इच्छा स्पष्ट हाेती हैं। तीसरा, यह यात्रा भविष्य में और अधिक अमेरिकी सांसदों को चीन की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। स्मिथ ने स्वयं कहा है, “हम दोनों स्वीकार कर सकते हैं कि चीन और अमेरिका दोनों को संबंध मजबूत बनाने के लिए काम करना है और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के दौरों के बीच सात-छह साल का अंतराल नहीं होना चाहिए।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.