Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को दी गई विदाई
झारखंड

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को दी गई विदाई

avnpostBy avnpostJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को शनिवार को रांची हवाई अड्डे पर भावपूर्ण विदाई दी गई। यात्रा दल में श्री राम भरत मिलाप समिति के बालवीर जैन, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के संजय अग्रवाल, शशिभूषण सिंह, गीता देवी, चंद्रकांत सिंघानिया, कृष्णा मिश्रा और पूसन चटर्जी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु रांची से लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से वे आगे कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और मंगलकामनाओं के साथ यात्रा के लिए रवाना किया गया।
मौके पर रोहित शारदा ने कहा कि बाबा कैलाश के दरबार में दर्शन का अवसर मिलना महान सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। वहीं मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने कहा कि भविष्य में कैलाश मानसरोवर यात्रा और अधिक सुलभ बने, इसके लिए सरकार को आवश्यक पहल करनी चाहिए। वहीं भारत-तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी ने कहा कि जिस दिन बिना वीजा और पासपोर्ट के यात्रा संभव होगी, उस दिन मंच झारखंड से एक विशेष जत्था कैलाश मानसरोवर के लिए भेजेगा। कार्यक्रम में महेश विजय, जितेंद्र बरनवाल, रामचंद्र अग्रवाल, प्रज्ञा सोनी, खुशबू जैन, चिराग जैन, आशीष हीरो सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.