रांची: जमीअतुल मोमेनिन 84 कार्यकारिणी का बैठक जमीअत के प्रधान कार्यालय, पुरानी रांची में रखा हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता जमीयुतुल मोमिनीन चौरासी के सदर मजीद अन्सारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलामे पाक की तिलावत के साथ हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा था -अंजुमन इस्लामिया कमिटी रांची के नियमावनी में दर्ज इलाकों से वोटर बनाने पर चर्चा। शहर राँची और डोरण्डा के नगर निगम क्षेत्र हटिया, काँके, धुर्वा बरियातु और नयासराय और उसके मुजाफात इलाकाई क्षेत्र को अंजुमन के दायरे में शामिल है उसके मुस्लिम पंचायतें तंतीमे, मस्जिदें, मदरसे, मिल्नी, अदबी, सामाजी, और दीगर रफाही अंजमुने इसके दायरे में अमल में आती है उसे शामिल किया जाए. उपरोक्त इलाके से वोटर बनाने के लिये जमीन से जिम्मेदारी कार्यकारिणी समिति को देने पर चर्चा हुई. सभी तरह के कागजात मुहैया कराने के लिये लिये एक कमिटि का गठन करना। अंजुमन इस्लामिया रांची के नियमावली और अवलोकन कमिटि का गठन हाई कोर्ट के आदेश का पर चर्चा. सभी प्रखण्ड की अन्जुमन के जिम्मेदारान के साथ अंजुमन के संयोजक से मिलने पर चर्चा.इस बैठक में सदर मजीद अंसारी,सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष मो० अरशद जिया, उपाध्यक्ष मो० रिजवान, उपसचिव मो० हारिश अंसारी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, चाँद,अब्दुल इमाम, जाकिर अंसारी, मोहम्मद लतीफ, महताब अंसारी,मौलाना अथहर, शकील अंसारी,मयजूल अंसारी,मोईन सखावत आजाद समेत कई लोग मौजूद थे।
